Nainital-Haldwani News

हेड़ाखान में ट्रैवलर ने स्कूटी में मारी टक्कर, आरपीएफ की महिला सिपाही रेणु की मौत

Ad

हल्द्वानी: हैडाखान रोड पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत हो गई। बता दें कि ट्रेवलर और स्कूटी के बीच भयंकर टक्कर हो गई। जिसकी वजह से वाहन खाई में गिर गए। इस हादसे में स्कूटी चला रही आरपीएफ महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा जवान और बस में सवार 5 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हैड़ाखान ट्रैवलर में सवार होकर बाराती मंगलवार शाम को गौलापार के दानी बंगर आ रहे थे। तभी हेड़ाखान पहुंचने से पहले ही गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। जिस वजह से एक स्कूटी को टक्कर लग गई। टक्कर से दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। जिसके जिसके बाद हादसे में स्कूटी पर सवार आरपीएफ कि आरक्षी रेणु की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतका रेणु की तैनाती बरेली में थी। इसके अलावा आरपीएफ का दूसरा जवान घायल हो गया है। उसका इलाज हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार पांच घायलों को डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया एसओ प्रमोद पाठक ने जानकारी दी और बताया कि मृतका के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top