Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में हादसा, त्योहार पर छह साल के बेटे के सिर से उठा माता पिता का साया

Ad

खटीमा: दीपावली जैसे शुभ त्योहार पर एक और अनहोनी की जानकारी सामने आई है। ऊधमसिंहनगर जिले में एक हादसे में छह वर्षीय बच्चे के माता पिता की मौत हो गई। बेटा बाल बाल बच गया है। खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार द्वारा बाइक को टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह वर्षीय बेटे आरुष के साथ दिवाली के दिन किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी खटीमा हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें लोगों ने खटीमा अस्पताल पहुंचाया।

मगर यहां डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटा भी काफी घायल बताया जा रहा है। कार चालक फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top