Nainital-Haldwani News

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस खाई में गिरी, सलड़ी हादसे में 4 की मौत

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम से कुछ ही किलोमीटर दूर सलड़ी के पास रोडवेज बस खाई में गिर गई। बचाव के लिए नैनीताल से दमकल विभाग और SDRF की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं हल्द्वानी से भी एम्बुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे।बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और अंजाली नामक स्थान के पास गिर गई। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक चार यात्रियों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top