Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, बस और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादस शहर के रामपुर रोड से सामने आ रहा हैं। जहां पर रोडवेज बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ( Road Acicdent )

ADVERTISEMENTS Ad

सुशीला तिवारी अस्पताल के पास हादसा

बता दें कि बीती रात रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस और एक बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पीली कोठी निवासी मनोज (40) कोमृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह थापा (37) निवासी मुखानी हल्द्वानी का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है। ( Roadways Bus and Bike collide in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top