Uttarakhand News

अल्मोड़ा-टनकपुर के लिए रोडवेज बस का संचालन बंद,यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा

Ad

अल्मोड़ा: रोडवेज अल्मोड़ा की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम में चालकों की कमी से आए दिन रोडवेज सेवाएं बाधित हो रही हैं इसका असर बस सेवाओं के नियमित संचालन पर पड़ रहा है। जिसके कारण अल्मोड़ा डिपो से यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। करीब दो हफ्ते बाद संचालित हुई अल्मोड़ा-टनकपुर सेवा चालकों की कमी के चलते शुक्रवार को फिर ठप रही। सेवा के ठप रहने के कारण यात्रियों को ठंड के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मजबूरन टैक्सी वाहनों से अधिक धनराशि खर्च कर यात्रा करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:इंदिरा हृदयेश को उम्र के हिसाब से मार्गदर्शन मंडल में चले जाना चाहिए:मदन कौशिक

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में चौकी इंचार्ज को मिली लापरवाही की सजा,SSP ने किया सस्पेंड

गौरतलब हैं कि अल्मोड़ा डिपो लंबे समय से चालकों की कमी से जूझ रहा हैं इस कारण आय दिन बसों के संचालन में दिक्कत हो रही हैं बसों का रोजाना संचालन नहीं हो पा रहा हैं जिससे यात्री परेशान हैं। अल्मोड़ा डिपो से सुबह दिल्ली-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर, बागेश्वर-बरेली, अल्मोड़ा-टनकपुर के लिए बस सेवाओं का संचालन वर्षो से किया जा रहा है। जिसमें से पांच सेवाओं का संचालन तो नियमित रूप से हुआ मगर अल्मोड़ा-टनकपुर सेवा चालकों की कमी की वजह बाधित हो गई। इधर रोडवेज की बसों का नियमित संचालन नही होने पर इसका असर कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। सेवाएं बाधित होने से आय में कमी के चलते बीते चार माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिल पाया है।

यात्रियों का कहना हैं कि रोडवेज सेवा में लापरवाही बरती जा रही हैं यात्रियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाली पर नाराजगी दिखाई। दूसरी ओर अल्मोड़ा डिपो के प्रभारी मोहन राम का कहना है कि चालकों की कमी से निगम मुख्यालय देहरादून को अवगत कराया गया है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़े:रामनगर में एक ही घर से पांच लोगों को हुआ कोरोना,इलाका बना कंटेनमेंट जोन

यह भी पढ़े:फिल्म जगत को भाया उत्तराखंड,शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top