Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से कुरुक्षेत्र और सिरसा के लिए चलेंगी रोडवेज बस

Ad

Haldwani News: Roadways bus : run from Haldwani to Kurukshetra and Sirsa: अयोध्या में रामलला और राजस्थान में खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए पहले ही हल्द्वानी से रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र और सिरसा के लिए भी हल्द्वानी से रोडवेज बसें संचालित होंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने टाइम शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थान है जिसे वेदों और वैदिक संस्कृति के साथ जुड़े होने के कारण श्रद्धा के साथ देखा जाता है। इसी भूमि पर महाभारत की लड़ाई लड़ी गई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया था। वहीं, सिरसा को सारस नगरी और संतों की नगरी के रुप में जाना जाता है। ऐसे में हल्द्वानी समेत कुमाऊं भर के लोगों को कुरुक्षेत्र और सिरसा के भ्रमण का अवसर मिलेगा। वहीं, जो लोग नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में इन शहरों से जुड़े हैं उन्हें भी यात्रा में सहूलियत होगी।

आपको बता दें कि हल्द्वानी से गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जाती हैं। मगर लंबे समय से कुरुक्षेत्र के लिए बस सेवा की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए हल्द्वानी डिपो ने अब कुरुक्षेत्र और सिरसा के लिए बस सेवा शुरू की तैयारी तेज कर दी है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बसों के संचालन के लिए टाइम शेड्यूल बनाया जा रहा है। कोशिश रहेगी कि बसें दोपहर या शाम की शिफ्ट में चलाई जाएं जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top