Nainital-Haldwani News

रोडवेज बसें पड़ गई कम…नैनीताल में घूमने पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड पर्यटक

Ad

नैनीताल: गर्मी की छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को भी पर्यटकों की बड़ी संख्या में आमद देखी गई, जिससे शहर की सड़कें और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटकों की भीड़ के कारण रोडवेज की बसें नाकाफी साबित हुईं। नैनीताल रोडवेज डिपो के प्रभारी डीएन जोशी के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए बसों के 10 अतिरिक्त फेरे लगाए गए, लेकिन चालक और परिचालकों की कमी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सकी। जैसे ही बसें बस अड्डे पर पहुंचतीं…सवारियों की भीड़ उन्हें तत्काल भर देती।

बीते सप्ताह से नैनीताल में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर शनिवार और रविवार को शहर में भारी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सैलानियों की संख्या में वृद्धि के कारण तल्लीताल डांठ, मल्लीताल और सूखाताल क्षेत्रों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग को उम्मीद है कि आगामी दिनों में भी पर्यटकों की यह आमद बनी रहेगी। हालांकि चालक-परिचालकों की पर्याप्त व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण के उपायों की आवश्यकता महसूस की जा रही है…ताकि पर्यटकों को असुविधा से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top