Uttarakhand News

एक और अच्छी खबर, नवरात्र के साथ नोएडा से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू

Ad

कोरोना संक्रमण के चलते सभी गतिविधियां का संचालन बंद हो गया था। वहीं रोडवेज सेवा भी प्रभावित हुई। बता दें करीब सात महीने बाद नवरात्र पर उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों की सेवा शुरू हो रही है। पिछले एक महीने से उत्तराखंड के लिए बसें चलाने की कवायद हो रही थी, जो अनलॉक-5 में पूरी हुई। उत्तराखंड वासियों को सेक्टर 35 स्थित नोएडा डिपो से देहरादून, हरिद्वार व कोटद्वार के लिए बसें मिलेंगी। अब तक उत्तराखंड आने के लिए लोगों को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा तक बस सेवा मिलती थी। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। जिसके चलते यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसें संचालित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:नैनीताल:एलटी शिक्षक व प्रवक्ता के पदों में आई भर्ती, तब आई डिग्री लेने की याद

यह भी पढ़े:उत्तराखंड पुलिस SO की बनाई फेक ID, परिचितों से रुपए मांगने लगे साइबर ठग

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: सिनेमा हॉल, थियेटर और पार्क खुलेंगे, डीएम लेंगे कोचिंग सेंटर्स पर फैसला

यह भी पढ़े:मंत्री सतपाल महाराज का मास्टर प्लान,इंटरनेट बदलेगा उत्तराखंड पर्यटन की तस्वीर

एआरएम आरके त्रिपाठी ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाया गया लॉकडाउन धीरे धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते पिछले एक महीने से उत्तराखंड के लिए यात्रियों की आदम में इजाफा हुआ है। कहा नोएडा में उत्तराखंड के काफी लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से पूर्व रोजाना करीब ढाई हजार यात्री नोएडा डिपो से उत्तराखंड जाते थे।

यह भी पढ़े:आर्मी लवर के लिए खुशखबरी:कुमाऊं रेजीमेंट में 28 दिसंबर से सेना भर्ती रैली

यह भी पढ़े:उत्तराखंड पुलिस के जवान मोहन सिंह रावत ने MPL ड्रीम 11 में जीते 5 लाख रुपए

पहले दिन इस समय पर होंगी बसें रवाना

नवरात्र के पहले दिन सुबह 6:15 बजे रवाना हो चुकी है। वहीं कोटद्वार के लिए वाया मोहन नगर बस सुबह 7:30 मिनट पर चली। इसका कोटद्वार तक का किराया 252 रुपये है। ये बस नोएडा के लिए वहां से दोपहर ढाई बजे चलेगी। दूसरी बस नोएडा से दोपहर ढाई बजे चलेगी, जो वहां से शाम छह बजे से चलेगी। हरिद्वार के लिए भी दो बसें चलेंगी। इनका एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 268 रुपये है। नोएडा डिपो से पहली बस सुबह 6:30 और दूसरी बस शाम 6:30 बजे चलेगी। वहीं हरिद्वार से दोपहर 1:15 बजे और सुबह 7:30 बजे, देहरादून के लिए सुबह 7:30 बजे और देहरादून से नोएडा के लिए दोपहर 2:30 बजे बस चलेगी। इसका प्रति व्यक्ति किराया 315 रुपये है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: महिलाएं परिवार संग स्टार्टअप भी चला सकती हैं, ग्राम प्रधान प्रियंका पांडे की कहानी

यह भी पढ़े:पर्यटन से जुड़े कर्मचारी व ई रिक्शा चालकों को उत्तराखंड सरकार 1-1 हजार रुपए देगी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top