Uttarakhand News

कैबिनेट मंत्री के भाई के घर पर डकैती, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा गया

Ad

डोईवाला: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर बीते 15 अक्टूबर को छह सशस्त्र बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों रुपए और जेवर की लूट की थी। अब पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अबतक आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान बावला को रायवाला से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को तलाश अभी जारी है। बताया जा रहा है कि साजिशकर्ता महबूब दो साल से लूट का प्लान बना रहा था। मगर जब अग्रवाल परिवार का बेटा दिल्ली था और शीशपाल अग्रवाल दुकान पर थे, तभी चोरों ने लूट को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top