Nainital-Haldwani News

कैंची धाम में श्रद्धालुओं से लूट अब नहीं चलेगी! प्रशासन अलर्ट

Ad

कैंची धाम में श्रद्धालुओं से बढ़ते ओवरचार्ज को लेकर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। दुकानदारों और वाहन चालकों द्वारा मनमाने रेट वसूलने की शिकायतों के बाद एसडीएम तुषार सैनी ने कैंची व सेनिटोरियम इलाके में हेल्प डेस्क बनाए हैं। यहां तैनात कर्मी दुकानों और वाहनों की कीमतों पर नजर रखेंगे और कोई भी मनमानी कीमत वसूलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा-हल्दुवानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन कुछ होटल, दुकानें, फूड वैन संचालक और शटल वाहन चालकों द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर कीमतें वसूलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर कई शिकायतें आईं, जिससे क्षेत्र की छवि खराब होने लगी।

एसडीएम तुषार सैनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी दुकानों, होटलों और वाहनों में रेट लिस्ट चस्पा करवाएं और मनमानी कीमतें वसूलने वालों के बारे में रोजाना रिपोर्ट तैयार करें। श्रद्धालुओं को हर संभव मदद हेल्प डेस्क के जरिए दी जाएगी। प्रशासन की यह कार्रवाई श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने और कैंची धाम की अच्छी छवि बनाए रखने के लिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top