Bageshwar News

बागेश्वर निवासी रोहित दानू का टीम इंडिया में चयन, दुबई के लिए रवाना

Ad

बागेश्वर: प्रदेश के लिए खेल के मैदान से एक और अच्छी खबर आई है। बागेश्वर के फुटबॉलर रोहित दानू को टीम इंडिया में चुना गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रोहित टीम के साथ दुबई रवाना हो गए हैं। भारतीय टीम को दुबई में 24 व 25 अक्टूबर के बीच तीन मैच खेल कर एशिया कप के लिए दावेदारी पेश करनी है। गौरतलब है रोहित के चयन से जश्न का माहौल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल मूल रूप से बागेश्वर जिले के निवासी रोहित दानू ना सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देवभूमि का नाम रौशन कर रहे हैं। 23 वर्षीय रोहित दानू सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं। देश विदेश में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके रोहित दानू को अंडर 23 भारतीय फुटबॉल टीम में चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता प्रताप सिंह व कोच नीरज पांडेय ने खुशी जताई है।

बागेश्वर की धरती से फुटबॉल खेलने की शुरुआत करने वाले रोहित दानू ने कोच नीरज पांडेय से फुटबाल की बारीकियां सीखी। बता दें कि रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16, 17 व 19 टीम से खेल चुके हैं। अब उन्हें भारतीय फुटबाल टीम अंडर 23 के लिए सेलेक्ट किया गया है। इस उपलब्धि पर रोहित ने अपने कोच को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि सब कुछ कोच के कारण ही संभव हो पाया है।

रोहित के इस सफलता ने पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रदेश के युवा दुनिया को बता रहे हैं कि उत्तराखंड खेलों में भी बेहतर कर सकता है। बता दें कि रोहित पहाड़ के उन युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभर रहे हैं जिनके पास अच्छी सुविधाएं नहीं हैं मगर उनके सपने बड़े हैं। लगातार युवाओं के खेल के मैदान पर ऊंची उड़ान भरना वाकई हर उत्तराखंड वासी के लिए गौरवशाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top