Uttarakhand News

कोटद्वार के रोहित नेगी को बधाई दें,इंटरनेशनल कंपनी में मिला 2.05 करोड़ का पैकेज

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के युवा की कामयाबी ने एक बार फिर राज्य को गौरवान्वित महसूस कराया है, पूरे देश को बताया है कि राज्य का युवा कम संसाधनों का मुकाबला कर आगे बढ़ सकता है और देश में एक अलग मुकाम हासिल कर युवाओं को प्रेरित भी करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

शायद उत्तराखंड की युवा शक्ति की यह सबसे बड़ी ताकत है इसलिए सभी बड़े पदों पर उत्तराखंड के बच्चे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह केवल शिक्षा के क्षेत्र में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में देखा जा रहा है। कोटद्वार भाबर के रहने वाले रोहित नहीं कि नहीं उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।आईआईटी गुवाहाटी के कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले रोहित को इंटरनेशनल कंपनी में सालाना 2.05 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है जो हर्ष की बात है।

आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट एंड इंटरनशिप सेल के इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार और कोआर्डिनेटर स्मिता सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है।

भाबर के रामदयालपुर गांव के किसान परिवार के रमेश नेगी और सरिता नेगी के बेटे रोहित की चर्चा पूरा प्रदेश का रहा है। रोहित की नौकरी लगने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि रोहित को देखकर क्षेत्र के युवा प्रेरित होंगे उन्हें भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।

कैंपस सिलेक्शन में ही रोहित नेगी का चयन इंटरनेशनल कंपनी के लिए हुआ है, जिसमें कंपनी की ओर से उसे 2.05 करोड़ का पैकेज ऑफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top