Sports News

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने बताया कारण, क्यों विश्वकप टीम में नहीं चुने गए रिंकू सिंह


World Cup Squad: Indian Team 2024 World Cup: Rinku Singh’s Selection:

BCCI ने 30 अप्रैल को T20 विश्वकप 2024 के लिए 15 भारतीय खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगा दी है। इस बार जितनी खुशी ऋषभ पंत के फैंस को उनका नाम विश्वकप खिलाड़ियों की सूची में देखकर हुई, उतनी ही हैरानी रिंकू सिंह के फैंस को भी हुई। बता दें कि इस बार रिंकू सिंह को टॉप 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। मंगलवार 30 अप्रैल को हुई प्रेस वार्ता में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इस बारे में जानकारी दी। दोनों ने बताया कि रिंकू को मौका ना देना उनके लिए सबसे मुश्किल निर्णय था।

Join-WhatsApp-Group

कप्तान रोहित की सोच

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बताते हैं कि उनकी टीम ने आज से पहले कभी न्यूयोर्क में मैच नहीं खेला है। ऐसे में उन्हें बिलकुल जानकारी नहीं है कि पिच और मौसम उनका किस तरह से साथ देंगे। उन्होंने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा विकल्प चाहिए। रोहित शर्मा बताते हैं कि रिंकू के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं है लेकिन शिवम दुबे के होने से उन्हें बॉलिंग में भी विकल्प मिलता है। रोहित शर्मा ने कहा कि शिवम दुबे की निडर अप्रोच और IPL से पहले खेले गए कुछ मुकाबले उन्हें विश्वकप के लिए उपयुक्त खिलाड़ी बनाते हैं।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का प्लान

BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का भी कहना है कि रिंकू और शुभमन दोनों के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं है। अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ उन्हें इस बार टीम में श्रेष्ठ मिश्रण भी चाहिए। टीम में मिश्रण अच्छा होता है तो हर स्थिति में खिलाड़ियों के बीच ऊर्जा और तालमेल बना रहता है। इससे कप्तान को भी तनाव महसूस नहीं होता और निर्णय लेने में आसानी होती है। अजीत बताते हैं कि भारतीय क्रिकेट का बढ़ता स्तर समर्थकों के लिए जितना ख़ुशी का विषय है चयनकर्ताओं के लिए उतना ही दबाव का। अंत में उन्हें 15 खिलाड़ियों का ही चयन करना होता है जो कि एक मुश्किल और ज़िम्मेदारी वाला काम है।

रिंकू का IPL 2024 में प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने इस साल IPL में 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 123 रन ही बनाए हैं। इस साल उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। साथ ही उनका हाईएस्ट स्कोर इस साल अब तक 26 रन का है। रिंकू ने 2018 में अपना IPL डेब्यू किया था। 2018 से अब तक रिंकू 48 मैच खेल चुके हैं। अपने IPL करियर में उन्होंने 143.23 के स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। रिंकू के लिए IPL 2023 सबसे बेहतरीन साल रहा है। 2023 में रिंकू ने 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। 2023 में ही रिंकू के बल्ले से चार अर्धशतक और कई मैच विनिंग पारियां देखने को मिली थी।

To Top