Sports News

भारत ने इंग्लैंड को हराया, कप्तान रोहित ने बताया कब लेंगे संन्यास

Ad

Rohit Sharma: Cricket: Sports: भारत ने इंग्लैंड को लगातार तीसरी पर अपने घर पर टेस्ट सीरीज़ में मात दी। भारत ने टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड को 4-1 से हराया। इस सीरीज़ में भारत के टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कप्तान रोहित शर्मा ने जिस तरफ टीम को खिलवाया उसकी भी तारीफ हो रही है। पहला मैच हारने के बाद भारत ने सीरीज़ को अपने नाम किया है। साल 2012 में इंग्लैंड ने आखिरी बार भारत में टेस्ट सीरीज़ जीती है। इसके बाद भारत ने अंग्रेजों को 2016, 2021 और 2024 में हुई टेस्ट सीरीज़ में मात दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीरीज़ खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- जब लगेगा कि वे क्रिकेट खेलने के लायक नहीं हैं, तो वह संन्यास ले लेंगे। पिछले दो-तीन साल से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं। अगर किसी दिन मैं जागूं और मुझे महसूस हो कि मैं फिट नहीं हूं, अच्छा नहीं खेल रहा हूं तो मैं बस इस बारे में बोर्ड से बात करूंगा। अभी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं।

रोहित पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराने के बाद जियो सिनेमा से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- मैं अपनी टीम को फियरलेस बनाना चाहता हूं। खिलाड़ियों के लिए आंकड़े जरूरी है, लेकिन मैं चाहता हूं कि सभी प्लेयर्स निडर क्रिकेट खेले, नंबर्स उनका साथ दे ही देंगे।

भारत ने इंग्लैंड को 5 टेस्ट की सीरीज में 4-1 से हराया। पहले मुकाबले में भारत को हार मिली, लेकिन टीम ने कमबैक किया और बाकी चारों मुकाबले जीतकर सीरीज जीत ली। रोहित ने सीरीज में 44.44 की औसत से 9 पारियों में 400 रन बनाए। इनमें 2 शतक और एक फिफ्टी शामिल रही। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 32 टेस्ट में 50.03 की औसत से 2552 रन हैं। इनमें 9 सेंचुरी और 7 फिफ्टी शामिल रहीं। 212 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top