Sports News

यशस्वी के शतक के बाद रोहित शर्मा हुए खुश, फैंस बोले तभी तो भारत के पास सबसे अलग कप्तान है

Cricket News: IPL 2024: आईपीएल 2024 का आधा सफर खत्म हो गया है। आईपीएल के आगे बढ़ने के साथ टी-20 विस्वकप की चर्चाएं भी तेज हो रही है। भारतीय टीम का चयन होना है और कई खिलाड़ी आईपीएल में कमाल के फॉर्म में हैं, उनका अच्छा फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए मुश्किले खड़ी कर रहा है। हालांकि ये टीम के लिए अच्छा है कि बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी फॉर्म में रहें।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। रोहित शर्मा आईपीएल में भी सभी खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं। वैसे कप्तान के रूप में रोहित एक कमाल के व्यक्ति हैं। वो युवा खिलाड़ियों के साथ घुलमिल रहते हैं। ऐसा ही नजारा आईपीएल के मुकाबले में देखने को मिला। रोहित के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ा और फॉर्म हासिल की। जायसवाल की पारी शतकीय पारी ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से जीत दिलाई और आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में लगभग पहुंचा दिया है। उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। जब उन्होंने शतक ठोका तो उनके नेशनल कप्तान रोहित शर्मा विरोधी टीम में थे, लेकिन उन्होंने गले लगाकर बधाई दी। ये देखकर फैंस भी खुश हुए और रोहित को महान कप्तान कह रहे हैं। यहां रोहित ने जायसवाल को विरोधी खिलाड़ी के रूप में देखने के बजाए भारतीय खिलाड़ी के रूप में देखा।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। भारतीय कप्तान रोहित और जायसवाल गले मिलते दिख रहे हैं। राजस्थान ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जायसवाल और उसके रोहित भईया। फैंस भी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

To Top