Uttarakhand News

हल्द्वानी निवासी रोहित सिंह लापता, परिवार ने मदद के लिए जारी किया नंबर

Ad

Haldwani: Help: Missing: यह सूचना एक गुमशुदा युवक को खोजने को लेकर हम प्रकाशित कर रहे हैं,जिसमें बताया गया है कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डहरिया देवलचौड़ निवासी 17 वर्षीय रोहित सिंह 19 सितंबर 2024 रात 8:00 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए और फिर उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो 20 सितंबर को टीपी नगर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS Ad

हमारे सहयोगी रक्षित टंडन को रोहित सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनकी लोकेशन मुंबई है। रोहित ने मुंबई बांद्रा जंक्शन के एटीएम से नगद रुपए निकाले जिससे परिजनों को पता चल पाया कि वो कहां है। वहीं पुलिस भी रोहित की खोज कर रही है।

रोहित के परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से गुहार लगाई और इस संबंध में मोबाइल नंबर भी जारी किया है जिसमें रोहित से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है।

7451958 094, 8979099863, 63988 99643

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top