Uttarakhand News

उत्तराखंड में भाजपा नेता समेत दो लोगों के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी

Ad

रुड़की: भाजपा नेता समेत दो लोगों से लाखों की जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया। दोनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जमीन के कागज दिखाए और इसी तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी विकास कुमार और ज्वालापुर निवासी भाजपा नेता जगजीवन राम ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जगजीवन राम द्वारा आरोप लगाया गया है कि कोर कॉलेज से जो बाईपास निकल रहा है, उसके किनारे एक जगह करीब दस बीघा जमीन है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीन देखी और पसंद आने पर 80 लाख रुपये में सौदा कर लिया। जमीन का एग्रीमेंट होने पर उन्होंने पूरी रकम दे दी। और उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करने की बात कही।

उसी बीच मुलाकात विकास कुमार से हुई। आरोप है कि जमीन का सौदा होने पर उस व्यक्ति ने एग्रीमेंट करने के नाम पर विकास से भी एडवांस में दस लाख रुपये लिए थे। दोनों ने बताया कि वह तीन-चार दिन पहले जमीन देखने गए थे तो वहां निर्माण चल रहा था। पता चला कि उसने दोनों के साथ ही धोखाधड़ी की है और एक जमीन का दोनों को एग्रीमेंट कर दिया।

भाजपा नेता जगजीवनराम ने बताया कि सबसे पहले एग्रीमेंट उनके नाम हुआ था, इसलिए जमीन पर अधिकार भी उनका है। इसे लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे जमीन पर मालिकाना हक पाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लडे़ंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच और जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों के कागजात की जांच की जाएगी। जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top