Haridwar News

उत्तराखंड : दुकान से 10 में खरीदा चाकू, फिर गणेश चौक पर युवक ने काट ली अपनी गर्दन

Ad

Roorkee | Ganesh Chowk | Uttarakhand : हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार को गणेश चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया…जब एक युवक ने चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गई।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जनता मजदूर कॉलोनी निवासी अरमान रुड़की रेलवे स्टेशन की ओर से गणेश चौक की तरफ आ रहा था। तुलसी हॉस्पिटल के पास पहुंचने के बाद उसने एक दुकान से 10 रुपये में चाकू खरीदा। इसके कुछ देर बाद उसने उसी चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया।

युवक के घायल होकर सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। युवक को खून से लथपथ देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया…इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया….जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक ने बाजार की एक दुकान से 10 रुपये का चाकू खरीदकर खुद को घायल किया था। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top