Sports News

उत्तराखंड की स्नेह राणा का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में चयन

Ad

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के शेष मुकाबलों के लिए अपनी टीम में बदलाव किया है। चोट के कारण श्रेयंका पाटिल इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। श्रेयंका ने अब तक आरसीबी के लिए 15 मुकाबले खेले और 19 विकेट चटकाए थे। उनकी चोट के कारण टीम में बदलाव करते हुए स्नेह राणा को उनकी जगह शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्नेह राणा की एंट्री
स्नेह राणा को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। स्नेह राणा इससे पहले गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा थीं और उनकी वापसी से आरसीबी को ऑलराउंडर विभाग में मजबूती मिल सकती है।

स्नेह राणा के रिकॉर्ड
स्नेह राणा एक अनुभवी और काबिल ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत के लिए 4 टेस्ट मैच में 23 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 29 विकेट झटके हैं। टी20 क्रिकेट में भी उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। उनके अनुभव से आरसीबी को आगामी मैचों में संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद है। राणा को साल 2021 में इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपने डेब्यू में कमाल किया था और भारत को हार से बचाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top