Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के ऑटो नहीं जा पाएंगे भुजियाघाट, RTO ने लगाई संचालन पर रोक

Ad

Haldwani News: RTO Update for auto: हल्द्वानी की सड़कों पर अब ऑटो संचालकों की मनमानी नहीं चल सकेगी। निर्धारित दायरे के बाहर ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ अब आरटीओ ने नजर टेढ़ी कर ली है। ऐसे में अब नियमों को तोड़ने वाले ऑटो संचालकों का परमिट तक निरस्त करने की तैयारी है। कुछ ऐसी ही मनमानी रामनगर, रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर में संचालित ऑटो चालक कर रहे हैं, ऐसे में अब उन्हें भी नगर निगम और नगर पालिका के दायरे में रहकर ही ऑटो चलाना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

संभागीय परिवहन संभाग हल्द्वानी से ऑटो को लेकर परमिट ठेका जारी किया गया है। जिसमें साफ-साफ निर्देशित किया गया है कि ऑटो को 16 किलोमीटर के दायरे में ही चलने का परमिट दिया गया है। लेकिन कई ऑटो चालक इस नियम की अनदेखी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर तक भी सवारी ढो रहे हैं। बात अगर हल्द्वानी सेंटर से काठगोदाम के बीच चलने वाले ऑटो की करें तो कई बार ऑटो भुजियाघाट और दो गांव तक फर्राटा भरते नजर आते हैं। जबकि ऑटो को पर्वतीय मार्गों पर संचालन के बजाय केवल मैदानी क्षेत्रों में 16 किलोमीटर के दायरे संचालन की अनुमति है।

इस मामले में आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि ऑटो संचालन के लिए पर्वतीय मार्गों को छोड़कर मैदानी क्षेत्रों में 16 किलोमीटर के दायरे में ही संचालन का परमिट जारी किया गया है। मगर हल्द्वानी के कई ऑटो चालक भुजियाघाट तो रामनगर के ऑटो चालक ढिकुली, गर्जिया मंदिर तक सवारी ढो रहे हैं। ऐसा ही हाल रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर में भी है। यहां भी ऑटो चालक नियमों को ताक पर रखकर तय सीमा से बाहर फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन अब ऑटो चालकों को 16 किलोमीटर के दायरे का सख्ती से पालन करना होगा। पकड़े जाने पर आरटीओ की टीम ऑटो का परमिट निरस्त करने की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top