Uttarakhand News

रुद्रपुर: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत , दोनों युवकों की मौत, घर पर कोहराम

Ad

रुद्रपुर: काशीपुर रोड स्थित कंटोपा में बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों  मौत हो गई। दोनों युवक जाफरपुर के रहने वाले थे। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिनेशपुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद दोनों युवकों के घर पर कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान दीपक शर्मा (39 साल) पुत्र सुखदेव राज शर्मा और प्रिंस  छाबड़ा (28साल) पुत्र प्रकाश छाबड़ा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मनोवैज्ञानिक उपचार देगा मानसिक रोग को मात: डॉक्टर नेहा शर्मा

दीपक की गांव में ही इलेक्ट्रानिक की दुकान है। उससे ही वह परिवार का गुजर बसर करता था। घर में उसकी पत्नी रीतू शर्मा, पुत्री कशिश और पुत्र कृष है। जबकि उसके पिता सुखदेव राज शर्मा पंडित हैं। वहीं प्रिंस छाबड़ा बड़े भाई के साथ मोबाइल की दुकान चलाता था। पांच साल पहले प्रिंस की शादी पलक के साथ हुई थी। उसकी मौत से पलक का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रकाश डेंटल टिप्स: अकल के दाढ़ का दर्द होगा दूर, ऐसे किया जाता है पूर्ण उपचार

खबर के अनुसार दिनेशपुर के ग्राम जाफरपुर निवासी 39 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र सुखदेव राज शर्मा की इलेक्ट्रानिक की दुकान थी। दीपक अपनी बेटी कशिश को बाइक से ट्यूशन छोड़कर जाफरपुर की ओर वापस आ रहे थे। इसी बीच गांव के ही प्रिंस छाबड़ा पुत्र प्रकाश छाबड़ा बाइक से गदरपुर रोड स्थित बैंक जा रहे थे। इसी बीच कंटोपा के पास दोनों की बाइक आमने सामने भिड़ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से दूर होंगे पेट के कीड़े, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

मौके पर पहुंचे दिनेशपुर थाने के एसआई महेश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दीपक शर्मा और प्रिंस छाबड़ा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों को घर मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवकों के हेलमेट नहीं पहना था। सड़क हादसे के बाद दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top