Uttarakhand News

रूद्रप्रयाग के अविनाश बने जल सेना में सब लेफ्टिनेंट, शिशु मंदिर से की थी पढ़ाई

Ad

रुद्रप्रयाग : राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम सभा उथींड निवासी अविनाश सेमवाल भारतीय जल सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अविनाश की अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे अविनाश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गुप्तकाशी से प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अविनाश एनडीए की तैयारियों में जुट गए। कड़ी मेहनत से 2016 में एनडीए में चयनित होकर उन्होंने 2017 में आईएनएस (इंडियन नेवल एकेडमी) केरल में प्रवेश लिया। जहां चार वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के पश्चात अविनाश बीते 28 दिसंबर 2020 को आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और अंतिम पगबाधा को पार कर नेवी में सब लेफ्टिनेंट बन गए।

यह भी पढ़े:जरूरी खबर: नैनीताल के एंट्री प्वाइंट पर होगी पर्यटकों की कोरोना जांच और स्क्रीनिंग

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़ में बेटी के आशिक को रास्ते से हटाने के लिए पिता ने दे डाली 5 लाख की सुपारी

बेटे की इस उपलब्धि से अविनाश के माता मीना देवी तथा पिता भगवती प्रसाद सेमवाल का कहना है कि अविनाश ने उन्हें एक नई पहचान दी है। उनका कहना है कि अविनाश की तमन्ना बचपन से ही सेना में अफसर बनकर देशसेवा करने की थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अविनाश ने न केवल अपने गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है वहीं समूचे उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है।

बता दें कि उत्तराखंड के युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं। देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाकर तो कभी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर, इतना ही नहीं देश की सेना में तैनात राज्य के वाशिंदे समय-समय पर बार्डर पर भी अपनी वीरता, बहादुरी, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करते रहे हैं।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड की पहली इलेक्ट्रिक बस देहरादून पहुंची,हफ्तेभर में होगा ट्रायल

यह भी पढ़े:भांग को खतरनाक नशे की लिस्ट से हटाया गया,औषधीय गुणों को UN की मान्यता

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top