Rudraprayag News

घायल बच्चे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भिजवाया अपना हेलीकॉप्टर, AIIMS में भर्ती

Ad

देहरादून: रविवार को खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह लगातार एक्शन ले रहे हैं। राज्य के विकास को गति देने के लिए वह लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। रोजगार की दिशा में उनकी पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए गए। वहीं एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एक हादसे में 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का नाम हर्षित है। हादसा रुद्रप्रयाग में हुआ ।एक कार अलकनंदा नदी में गिर गई थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इसी हादसे में 5 साल का हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। बच्चे का इलाज श्रीकोट अस्पताल में चल रहा था लेकिन हालात बेहद नाजुक थी। बेहतर इलाज के लिए उसे ऋषिकेश एम्स भिजवाना था जिसके लिए व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पहुंचा को उन्होंने बच्चे को लेने के लिए अपना हेलीकॉप्टर भेज दिया। श्रीनगर से बच्चे को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। बच्चे का इलाज जारी है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार सिर की चोट की वजह से गंभीर रूप से घायल 5 वर्षीय हर्षित की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे को एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top