Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग के गांव में भूस्खलन से खिसकी घरों के नीचे की जमीन, 11 परिवारों को कराया शिफ्ट…

Ad

रुद्रप्रयाग: भूस्खलन जैसे शब्दों का नाम सुनते ही भयानक दृश्य नजरों के सामने आने लगते हैं। अमुमन तौर पर तो पहाड़ के वासियों को भूस्खलन देखने की आदत होती है। लेकिन कई बार भूस्खलन भी बेहद खतरनाक रूप धारण कर लेता है। खासकर बारिश के बगैर तो बहुत कम ही भूस्खलन की खबरें सुनने को मिलती हैं। इसी क्रम में अब रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में भूस्खलन की एक भयावह घटना सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रुद्रप्रयाग के सारी गांव के झालीमठ तोक में भूस्खलन ने सबको डरा दिया है। गांव में अचानक हुए भूस्खलन से घरों के नीचे की जमीन खिसक गई है। गांव के ठीक नीचे भूस्खलन हुआ है। जिसकी वजह से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि भूस्खलन की वजह से दो गौशालाएं और तीन शौचालय छतिग्रस्त हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वीडियो के क्षेत्र में वायरल होने के बाद प्रशासन तक बात पहंची है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने भूस्खलन की इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इसी खतरे की आशंका के चलते गांव के करीब 11 परिवारों को यहां से शिफ्ट कराया गया है। कुल 62 लोगों को जगह बदलकर निवास करने को कहा है। तहसीलदार की मानें तो भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top