Rudraprayag News

केदारनाथ धाम में रील बनाने वाले रहें सावधान, मनोरंजन नहीं धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है स्थान

Ad

देहरादून: केदारनाथ धाम में रील बनाने वालों पर अब नजर रखी जाएगी। चारधाम के शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ देखने को मिल रही है। कोई धार्मिक भावनाओं से जुड़ी होती हैं तो कोई केवल मनोरंजन की दृष्टि से बनाई जाती है। कई वीडियो वायरल हुए तो ऐसी रील्स बनाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात बाबा के भक्तों द्वारा कही गई है। इस तरह से यात्रा में कोई अड़चन ना आए, इसके लिए केदारनाथ में ड्यूटी में तैनात विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी ने यात्रा को सरल व सुगम बनाने को प्राथमिकता पर रखने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा समन्वय गोष्ठी में क्यूआरटी टीम को खास जिम्मेदारी दी गई है। टीम यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने वालों पर नजर रखेगी। कई बार वीडियो बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने को लेकर प्रशासन को शिकायत मिली है। वीडियो लेने की होड़ में कई बार लोग केदार बाबा के दरबार तक पहुंच रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी है।

चारधाम यात्रा 2023 में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या 41 लाख के पार पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ केदारनाथ धाम के लिए रोज 20 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। बता दें कि, अब तक कुल 13 लाख 38 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके है। केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in इस वेबसाइट पर आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इन टोल फ्री नंबर 01351364 और 1364 पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व तालमेल के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किए जाने की अपेक्षा की गई। ताकि यात्रा का सफलता के साथ संचालन हो सके। बैठक में लोनि

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top