Rudraprayag News

केदारनाथ हेलीसेवा बुकिंग एक अप्रैल से शुरू,किराए को लेकर यात्रियों के लिए खुशखबरी

Ad

देहरादून: केदारधाम हेलीसेवा को हरी झंड़ी मिल गई है। एक अप्रैल से यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कुछ दिन पहले अनुमति मांगी गई थी और उन्होंने उसमें हामी भर दी है। खासबात ये है कि हेलीसेवा के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है जो बात यात्रियों के हित में जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि बुकिंग शुरू करने हेतु सीएम से अनुमति मिल गई है। जीएमवीएन के माध्यम से हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग होगी। पूर्व में तय ऑपरेटर, पिछले साल के किराये पर ही इस साल भी सेवाएं देंगे।

उन्होंने बताया कि विभाग ने गत वर्ष चयनित ऑपरेटर से तीन साल तक सेवा देने का अनुबंध किया है। 70 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन ही जारी होंगे। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई से खोले जा रहे हैं। पिछले साल कोरोना वायरस के चलते हेली सेवा अक्टूबर में शुरू की गई थी।

इस साल के किराए पर नजर डाले तो

यात्रियों को बुकिंग के लिए heliservices.uk.gov.in पर जाना होगा। वहीं गुप्तकाशी से 3875 रुपये,फाटा से 2360 रुपये और सिरसी से 2340 रुपये किराया रखा गया है। ये किराया प्रतिव्यक्ति और एक राउंड के लिए मान्य है। कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर उत्तराखंड में बढ़ने लगे हैं। सरकार अब कोरोना वायरस से बचाव हेतु नियमों का पालन हो इसपर नजर बनाए हुए है। वहीं प्रशासन ने पुलिसकर्मियों को भी मास्क ना पहनना वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top