Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग की कंचन डिमरी को मिली UPSC परीक्षा में कामयाबी, देवभूमि का नाम रौशन कर दिया

Ad

UTTARAKHAND  NEWS: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं।  इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं। मयूर हजारिका ने चौथा स्थान हासिल किया है और गहना नव्या को पांचवा स्थान मिला है। वहीं उत्तराखंड के कई युवाओं ने भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के स्वीली गांव की रहने वाली कंचन डिमरी ( KANCHAN DIMRI) ने भी UPSC परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। उन्हें ऑल इंडिया 654वीं रैंक मिली है। कंचन की कामयाबी से पूरे जिले को खुशी झूमने का मौका दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें व उनके परिवार को लोग बधाई दे रहे हैं।

 स्वीली गांव के युवाओं के लिए कंचन डिमरी ( KANCHAN DIMRI UPSC ) आदर्श बन गई हैं। कंचन एक सामान्य परिवार से ताल्लुख रखती हैं। कंचन के पिता का नाम देवी प्रसाद डिमरी हैं। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी दिल्ली मे नौकरी करते हैं। कंचन (KANCHAN DIMRI UTTARAKHAND) के पास भले ही संसाधनों की कमी रही हो लेकिन उन्होंने उन्ही को अपना हथियार बना लिया। कंचन ने कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top