Rudraprayag News

केदारनाथ में एक और वीडियो वायरल, पति भर रहा है पत्नी की मांग…

Ad

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो से बाबा के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और ऐसे में अब सीमित ने पुलिस को पूर्ण रूप से मोबाइल बंद करे हेतु पत्र भी लिखा है। अगर ऐसा होता है तो केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर कोई भी भक्त मोबाइल लेकर नहीं जा पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे केदारनाथ धाम में कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें जानबूझकर विख्यात होने के लिए या फिर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। यही बात बाबा के भक्तों को बुरी लग रही है। कुछ दिन पहले एक प्रेमिका अपने प्रेमी को मंदिर के सामने प्रपोज कर रही थी। ये वीडियो वायरल हुआ तो कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

मंदिर परिसर में पति अपनी पत्नी की मांग भरता नजर आ रहा है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी अभी शादी हुई है। बता दें कि मंदिर समिति की ओर से रुद्रप्रयाग पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है ताकि केदारनाथ में रील्स बनाने का चलन खत्म हो।

एसपी केदारनाथ विशाखा भदाणे ने कहा कि इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों पर नजर रखी जा रही है। केदारनाथ में रील्स और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। एसपी भदाणे ने बताया कि पुलिस पहले से ही ऑपरेशन मर्यादा के तहत इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top