Rudraprayag News

फैशन नहीं आस्था का प्रतीक है केदारनाथ, मर्यादित कपड़े पहनने पर ही मिलेगी मंदिर में एंट्री

Ad

देहरादून: केदारनाथ मंदिर में रील बनाने पर रोक लग गई है। मोबाइल का इस्तेमाल मंदिर परिसर के अंदर नहीं होगा। सइसके लिए बोर्ड लगा दिए गए हैं और सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। इसके अलाला अमर्यादित पकड़े पहनने पर एंट्री नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा विख्यात होने के लिए कई लोग आस्था के स्थान पर भी फैशन करते नजर आते हैं और इस वजह से ये फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कई विवादित रील्स के सामने आने के बाद उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्था को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समित ने लागू किया है।  वहीं मंदिर परिसर में कई ऐसे बोर्ड भी लगे हैं, जिनमें मर्यादित कपड़े पहनकर ही आने के लिए कहा गया है। साथ ही मंदिर के प्रांगण में शिविर लगाना या तंबू तानने पर रोक लगाते हुए इसे दंडनीय अपराध बताया गया है। सभी बोर्ड में लिखा है कि ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल और वस्त्रों संबंधी ये नियम इस वजह से लागू हुए हैं। समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि आस्था के लिए दुनिया भर के लोग यहां पहुंचते हैं और इसे मनोरंजन का केंद्र नहीं बनने दिया जा सकता है।

एक वीडियो में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक महिला नोट उड़ाती दिखी थी। वहीं, एक अन्य वीडियो में एक अन्य महिला अपने पुरुष मित्र को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करती दिखाई दी थी। तीसरे वीडियो में महिला अपने पति से मंदिर के बाहर मांग में सिंदूर लगवाती दिखी थी। इसके बाद से मोबाइल बैन करने की मांग की जा रही थी और अब फैसला ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top