Udham Singh Nagar News

हल्द्वानी निवासी नीरज पंत की हत्या का खुलासा, ऑटो चालक ने बताई पूरी कहानी

Ad

Rudrapur News: Neeraj Pant Case: Police: ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने सिडकुल स्थित बजाज कंपनी के कर्मचारी नीरज पंत की हत्या के मामले में आरोपी चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी निवासी नीरज पंत 28 अक्टूबर को कंपनी जाने के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। बाद में, उसकी लाश किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के पास मिली, जिसमें चोट के निशान पाए गए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर चंदन चौधरी, जो एक ऑटो चालक है, को गिरफ्तार किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि चंदन ने नीरज के सिर पर डंडा मारकर हत्या की और लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top