Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: SIR बैठक में विवाद के बाद गरमाई सियासत: पूर्व विधायक पर FIR, घर पहुंची पुलिस टीम

Ad

Rudrapur News | Rajkumar Thukral | SIR Meeting : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की समीक्षा बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के घर पहुंची। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने के समय ठुकराल घर पर मौजूद नहीं थे….जिसके बाद टीम वापस लौट गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में SIR की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद के बाद विधायक शिव अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

मामले के बाद देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर पंतनगर थाने में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के एलायंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस के अनुसार ठुकराल उस समय घर पर मौजूद नहीं थे और बाहर गए हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पूरे मामले को लेकर सिडकुल पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस उनकी शिकायत की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से सामने आए आरोपों और शिकायतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top