Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी अंडर-13 टूर्नामेंट में रुद्रपुर स्टेडियम की शानदार जीत

Ad

हल्द्वानी: कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर -13 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रुद्रपुर स्टेडियम और रुद्रा लाइंस, रूद्रपुर के बीच मुकाबला खेला गया। रुद्रपुर स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रा लाइंस ने पहले खेलते हुए 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए,जिसमे ईशान पाठक ने 102 रन , आरव दुबे ने 28 रन बनाए। रुद्रपुर स्टेडियम की तरफ से साहिल ने 2 विकेट प्राप्त किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रपुर स्टेडियम ने निर्धारित लक्ष्य 34.5 ओवर में प्राप्त किया जिसमे अक्षत जोशी ने नाबाद 76, गोविंद ने 44 रन बनाए।

रुद्रा लाइंस की तरफ से रुद्रांश एवम आरव ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रुद्रपुर स्टेडियम के अक्षत जोशी रहे जबकि उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ईशान पाठक रहे। मैच का शुभारंभ प्राइड और रुद्रपुर न्यूरो हॉस्पिटल के निदेशक अनिरुद्ध पाठक, विमल सुयाल के द्वारा किया गया। मैच के निर्णायक इशांत एवम प्रमोद, स्कोरर गौरव दानी, मुकेश रहे।

मैच के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, दान सिंह कन्याल,दान सिंह भण्डारी, महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, विनय जोशी, हेमंत जोशी, गणेश रावत, हरीश नेगी , मनोज मेहरा, डॉ. मुकुल पंत,महेंद्र बिष्ट, राजू भैसोड़ा, हरीश रजवार, सुधाकर जोशी,विजय कुकशाल, इंदर जेठा,गणेश,गौरव, भगवान बसेरा, जीवन मिश्रा, मनोहर सिंह दसौनी, कमलेश जोशी, लाखन निगलतिया, मोंटू सुयाल, नरेन्द्र मेहरा, अजय जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top