Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर में हत्या, पति ने पाटल से गर्दन पर वार कर पत्नी को मार डाला

Ad

रुद्रपुर: शहर में एक मामले ने पूरे उत्तराखंड में सनसनी मचा दी है। पति ने विवाद होने पर पत्नी की हत्या कर दी। मृतक आरोपी की पहली पत्नी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, संजयनगर, वार्ड नंबर 11 निवासी भोला उर्फ किंकर मंडल की दो शादिया है। वह भवन निर्माण का काम करता है। जिस वक्त ये हादसा हुआ भोला की दूसरी पत्नी भी उसके साथ ही थी। भोला का पहला विवाह 26 वर्षीय निर्मला से पांच साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है जो 4 साल का है। भोला ने निर्मला के लिए मलिक कॉलोनी में घर बनाया था। वह अपने बेटे के साथ रहती थी और भोला दूसरी पत्नी बबीता के साथ रहता था। पहली पत्नी संजय नगर पहुंची तो भोला दूसरी पत्नी के साथ था। रात को दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर भोला ने निर्मला की गर्दन पर पाटल से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भोला मौके से भाग गया।

कॉलोनी में हत्या के बाद सनसनी मच गई। घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल रुद्रपुर विजेंद्र शाह, एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। लोगों से जानकारी लेकर भोला का पीछा किया गया और उसे पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने बताया कि भोला से पूछताछ चल रही है। घटना के बाद केवल क्षेत्र ही नहीं बल्कि पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top