Nainital-Haldwani News

गौलापार वैंडी स्कूल के बच्चों ने दौड़ लगाकर दिया ‘एकता’ का संदेश

Ad

हल्द्वानी: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन नेहरू युवा केंद्र नैनीताल व वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , दौलतपुर के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 2 किलोमीटर मैराथन का आयोजन कराया गया। जिसका थीम रन फॉर यूनिटी था। जिसे विद्यालय निदेशक डॉ. विकल बावड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान में निधि बिष्ट , द्वितीय स्थान में वर्तिका बेलवाल एवं तृतीय स्थान में कविता परगांई रहे व बालक वर्ग में प्रथम स्थान में कार्तिक सम्मल, द्वितीय स्थान में भानु प्रताप एवं तृतीय स्थान में जितेंद्र बोरा रहे।इन सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए। अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के प्रकाश बिष्ट ने बच्चों को एकता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के एचओडी विरेंद्र रावत एवं पीटीआई रजत शर्मा , सौरभ सनवाल और सतीश चंद्र द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top