Uttarakhand News

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे : चलती कार में लगी आग (वीडियो)

Ad

हल्द्वानी: कार में आग लगने की खबर अक्सर सामने आती है। इसी तरह की एक घटना ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हुई जहां एक कार में अपने आप लग गई है। गनिमत रही की कार में सवार लोगों को कोई हानि नहीं पहुंची। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-देहरादून हाईवे में एक इंडिका कार ऋषिकेश से रानीपोखरी  की ओर आ रही थी।। उसी दौरान सात मोड़ के मंशा देवी मन्दिर के पास कार में आग लग गई। आग को लगता देख चालाक ने तुंरत उसे रोका और सभी कार से उतर गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद आग में काबू पाया गया। कार में चालाक के अलावा दो अन्य लोग सवार थे। कार पूरी तरह से जल गई। रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि कार का धर्मेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मीचंद के नाम है। कार में अचानक आग लगने का कारण में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top