Nainital-Haldwani News

हादसे का शिकार हुआ हल्द्वानी निवासी युवा सागर,इलाज के लिए चाहिए आप सभी का साथ,मदद करें

हादसे का शिकार हुआ हल्द्वानी निवासी युवा सागर,इलाज के लिए चाहिए आप सभी का साथ,मदद करें
Ad

हल्द्वानी: इंसानियत की बातें करना और इंसानियत के लिए खड़े होने में बड़ा फर्क है। लेकिन आज ये फर्क मिट सकता है। आज मानवता का धर्म निभाया जा सकता है। इंसान के बुरे वक्त में काम आना ही सबसे बड़ा धर्म है। हल्द्वानी के सागर को हमारी और आप सबकी मदद की ज़रूरत है। हमें कृष्णा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे सागर और उसके परिवार की मुश्किल घड़ी में आगे आना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी बिठोरिया नंबर एक निवासी 17 वर्षीय सागर 12वीं कक्षा में पढ़ता है। छत से अचानक गिर जाने से सागर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उसके तीन ऑपरेशन हो चुके हैं मगर वह अब भी कोमा में है।

ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि एक और ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी। जिसका खर्चा लाखों में आएगा। अब सागर के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। इस मुश्किल घड़ी में सागर के परिवार की हिम्मत बनने के लिए हमे आगे आना होगा। छोटी से छोटी धनराशि भी महत्वपूर्ण होगी। आपसे जितना हो सके, निम्नलिखित खाते में मदद कीजिए और मानवता का धर्म निभाइए।

खाताधारक का नाम : रजनी देवी
बैंक : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
खाता संख्या : 34469752547
IFSC कोड : SBIN0000646
संपर्क सूत्र : +917351971789

ADVERTISEMENTS Ad
To Top