Nainital-Haldwani News

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नाम है खास रिकॉर्ड, उपराष्ट्रपति ने की जमकर तारीफ

Sainik School Ghorakhal: Vice President Jagdeep Dhankhar: Sainik School Nainital:

अच्छी शिक्षा और अनुशासित दिनचर्या के लिए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पूरे भारत में प्रसिद्ध है। पढ़ाई और खेलों के अलावा भी यहाँ के बच्चों को व्यक्तित्व निर्माण के लिए कई अवसर दिए जाते हैं। ऐसा ही एक अवसर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बच्चों को 23 अप्रैल 2024 को मिला। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कुछ चयनित बच्चों ने भारतीय संसद का दौरा किया। अपने इस दौरे में इन बच्चों ने भारतीय संसद के इतिहास और देश के लिए फैसले लेने वाले कक्ष को नजदीक से देखा। इतना ही नहीं बच्चों का दौरा पूरा होने के पश्चात भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभी के साथ बात-चीत भी की।

उप राष्ट्रपति ने बच्चों को गुज़रे समय के बाद काफी कम समय में देश में आए बड़े बदलाव के बारे में बताया। जगदीप धनखड़ ने बताया कि कैसे 1990 के समय भारत की अर्थव्यवस्था लंदन और अन्य शहरों से भी कम थी और आज इंग्लैंड से भी ज़्यादा है। चंद्रयान की सफलता और वैज्ञानिकों के समर्पण का भी इस वार्ता में वर्णन हुआ। NDA में हर वर्ष चयनित होने वाले अभ्यर्थियों में सैनिक स्कूल के बच्चों की भागीदारी पर भी उप राष्ट्रपति ने ख़ुशी जताई। बच्चों ने भी इस वार्ता में प्रशनों का उत्तर देते हुए भाग लिया।

इसके बाद जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अंश स्वास्थ्य की विशेषता बच्चों को बताई गई। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बताया कि “जैसे कंप्यूटर एक बार खुल कर खुलता ही जाता है वैसे ही अथर्वेद में भी स्वास्थ्य की ऐसी कई विधियां हैं जो अनंत हैं”। उप राष्ट्रपति ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बच्चों से कहा कि उत्तम स्वास्थ्य से हर लक्ष्य भेदा जा सकता है और तनावरहित जीवन जिया जा सकता है।

संक्षेप में अपनी बातें कह कर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बच्चों को एक काम सौंपा। इसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के सभी बच्चों को अपने दौरे के बारे में एक निबंध लिखने को कहा गया। यह निबंध लिखने के लिए सभी बच्चों को एक महीने का समय दिया गया है। सबसे अच्छा निबंध लिखने वाले छात्र का चयन कर उसे एक दिन के लिए संसदीय कार्यवाही को देखने और समझने का अवसर दिया जाएगा।

To Top