Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड के इस युवा खिलाड़ी की बड़ी उपलब्धि, 18 की उम्र में हिमालय रत्न के लिए हुआ चयन

Ad

Saksham Pratap Singh | Modern Pentathlon |Himalaya Ratna Award : माडर्न पेंटाथलान में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने वाले 18 वर्षीय सक्षम प्रताप सिंह को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को खेल पुरस्कारों की घोषणा की।

कुंडेश्वरी की शिवालिक कॉलोनी निवासी सक्षम को माडर्न पेंटाथलान की टीम स्पर्धा में उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

38वें राष्ट्रीय खेलों में जीते तीन स्वर्ण

सक्षम ने करीब दो साल पहले माडर्न पेंटाथलान की तैयारी शुरू की थी। इससे पहले वह एथलेटिक्स में अभ्यास करते थे। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत, टीम और रिले स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीते थे।

इसके बाद दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सक्षम ने अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

जून 2026 में भी शानदार प्रदर्शन

जून 2026 में इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सक्षम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते अब उन्हें हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सक्षम का सपना भविष्य में देश के लिए ओलिंपिक पदक जीतना है। वह इसी लक्ष्य को लेकर लगातार तैयारी कर रहे हैं।

माता-पिता और कोच में खुशी

सक्षम के पिता जितेंद्र सिंह चौधरी जिम चलाते हैं…जबकि उनकी मां वंदना गृहिणी हैं। बेटे को प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार मिलने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।

सक्षम के कोच दयाल सिंह ने कहा कि यह सम्मान खिलाड़ी के साथ-साथ उनके लिए भी गर्व की बात है। सक्षम की उपलब्धियां दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top