Uttarakhand News

अंबानी के बेटे की शादी में पिछौड़ा और गुलबंद… साक्षी धोनी ने लूटी महफिल

Ad

Sakshi Dhoni: Uttarakhand: Anant Ambani: Marriage: इन दिनों भारत में अनंत अंबानी की शादी के चर्चे हैं।दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियोंं में से एक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा था। गुजरात के जामनगर में हुए तीन दिन के प्रोग्राम में कई नेशनल-इंटरनेशनल सेलिब्रिटिज पहुंचे थे, जिसमें क्रिकेटर्स भी शामिल थे। एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जहीर खान सरीखे देसी तो राशिद खान, निकोलस पूरन, टीम डेविड जैसे विदेशी प्लेयर्स भी मौजूद थे। सभी का टशन देखते ही बनता था। सज-धजकर तैयार इन क्रिकेटर्स को देखकर कोई भी उन्हें एक्टर या बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार समझने की भूल कर सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये फोटो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है। अनंत अंबानी की शादी में पहुंची साक्षी ने उत्तराखंड का पिछौड़ा और गुलबंद पहना है। ये पहली बार नहीं है, जब साक्षी धोनी उत्तराखंड के लोक परिधान पहने किसी कार्यक्रम में पहुंची हों। साक्षी कई मौको पर ऐसा कर चुकी हैं। वो तमाम त्योहारों में भी उत्तराखंड से जुड़ी तस्वीरें साझा करती है। एक बात तो साफ है दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बेटे की शादी में भी पहाड़ी रंग घुल गया है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस तीन दिन के फंक्शन में पहुंचना कई लोगों को हैरान कर गया। बेहद पर्सनल लाइफ जीने वाले धोनी भीड़-भाड़ से दूर रहते हैं, लेकिन लगता है कि अंबानी परिवार की चकाचौंध और भव्य आयोजन उन्हें आकर्षित कर गई। पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने पूरे इवेंट में जमकर पोज दिए और इस दौरान यह कपल हमेशा- सजा-धजा नजर आया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top