Rudraprayag News

बंगोली गांव की साक्षी कठैत का महिला क्रिकेट टीम कैंप के लिए चयन, आप भी शाबाशी दें…

Ad

रुद्रप्रयाग: पहाड़ की बेटियां खेल कूद में भी राज्य व देश का नाम रौशन करने के काबिल हैं। अब धीरे धीरे पहाड़ की प्रतिभाशाली बेटियां और भी आगे आ रही हैं। अब जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बंगोली गांव की साक्षी कठैत का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाड़ियों के साथ साक्षी फिलहाल अभ्यास कर रही है। बचपन से क्रिकेट खेलने के शौक ने साक्षी को आठवीं कक्षा से ही इस बारे में गहन विचार करने पर मजबूर कर दिया था। तभी से साक्षी ने क्रिकेट को अपना करियर बनाने की ठान ली।

बता दें कि साक्षी के पिता भरत सिंह कठैत ने बेटी का पंजीकरण जिला क्रिकेट एसोसिएशन में करा दिया। साक्षी ने जिला मुख्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट से कोचिंग ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज साक्षी के उत्तराखंड अंडर-19 में चयन होने से परिवार व पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top