Sports News

भारत के पूर्व क्रिकेटर का निधन, जन्म अफगानिस्तान में हुआ फिर मिला पहला अर्जन अवॉर्ड…

Ad

नई दिल्ली: भारत में अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी । इस दौरान खिलाड़ियों को ₹500000 का नगद पुरस्कार भी दिया जाता है। भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पॉपुलर खेल और पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दुखद बात यह है कि 2 अप्रैल 2023 की सुबह सलीम दुरानी का निधन हो गया। उनकी उम्र 88 साल थी। वह भारत के विख्यात पूर्व हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार थे जिन्हें आक्रमक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए भी जाना जाता था। इसके अलावा उनकी दिखावट क्रिकेट फैंस को काफी उत्साहित करती थी। उनका निधन 2 अप्रैल 2023 को हुआ यानी उस दिन जिस दिन भारत ने साल 2011 में 28 साल बाद विश्व कप अपने नाम किया था।

सलीम दुर्रानी के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहला मैच खेला था। उन्होंने भारत के लिए करीब 13 साल क्रिकेट खेला। इस दौरान 19 मुकाबलों में उनके बल्ले से 1202 रन निकले। उनकी औसत 25.04 थी। सलीम दुर्रानी के बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक भी निकला।

साल 1961-1962 में भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से हराया था और सलीम दुर्रानी सीरीज के हीरो रहे थे। काफी कम लोगों को ही पता होगा कि सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था लेकिन बाद में उनका परिवार कराची में आ गया। जब दुलानी केवल 8 महीने के थे तभी उनका परिवार अफगानिस्तान से कराची आ गया था। इसके बाद में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो सलीम दुरानी भारत में आ गए थे।

बता दें कि सलीम एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्हें मैदान पर अपने खेल की बदौलत अर्जुन पुरस्कार मिला और वह ऐसा करने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए। वही रिटायरमेंट के बाद सलीम दुर्रानी ने अपनी किस्मत फिल्मी दुनिया में भी आजमाएं सलीम दुर्रानी ने बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ से अपने फिल्मी करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ एड्रेस परवीन बॉबी दिखाई दी थी।

उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर शोक जताया पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि सलीम दुर्रानी जी क्रिकेट के दिग्गजों अपने आप में गर्ल एजेंट है उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया भारत के अंदर और बाहर वह अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे उनके निधन से काफी दुखी हूं उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं उनकी आत्मा को शांति मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top