Uttarakhand News

उत्तराखंड में वोटिंग के बाद घमासान, चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों को किया गया निलंबित

Ad

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन मतदान के ठीक बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों पर बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों को ही निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये एक्शन पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा मतदान से ठीक पहले दूसरे दलों के प्रत्याशी को समर्थन देने के बाद लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। जिसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे। मगर मतदान के ठीक बाद उत्तराखंड में घमासान मचा है। समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए हरिद्वार ग्रामीण के पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी और काशीपुर से पार्टी प्रत्याशी बलजिंदर सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मतदान से ठीक चार दिन पहले काशीपुर के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। इसके अलावा हरिद्वार ग्रामीण से पार्टी प्रत्याशी साजिद अंसारी ने भी मतदान से चार दिन पहले बसपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। जिसके बाद पार्टी ने मतदान से ठीक पहले अन्य प्रत्याशियों को समर्थन देने के दो मामलो को गंभीरता से लिया है।

इस बारे में सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों से 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में छह साल का निष्कासन करने की चेतावनी भी दोनों को दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 46 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top