Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा मामले में हल्द्वानी पहुंची सपा की टीम, आने वाले कुछ दिन बेहद अहम…

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, पांच जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई होनी है। शहर में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब पूरे मामले में राजनीति का भी जोरदार दखल हुआ है। यह मुद्दा संपूर्ण देश में सियासी रूप धारण कर चुका है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल इसमें फ्रंट फुट पर हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दस नेताओं का एक डेलीगेशन हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भेज दिया है।

बता दें कि इस टीम में सांसद, विधायक शामिल हैं। सपा के इस प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार दोपहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रभावित इलाके में दौरा किया और लोगों से बात की। मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने कहा कि यहां 100 सालों से अधिक से लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला यहां की गरीब जनता के हक में आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top