Election Talks

हल्द्वानी पहुंचे रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- भाजपा के कुंभ घोटाले ने देवभूमि को नीचा दिखाया

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में प्रेस वार्ता की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इस सरकार ने तमाम घोटाले किए हैं और माफियाओं को संरक्षण दिया है।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मुख्यमंत्री रहते हुए घोटाले का आरोप लगाने वाले पत्रकार को जेल भेजा गया तो वही कुंभ के दौरान कोविड-19 के भ्रष्टाचार ने पूरे उत्तराखंड को नीचा दिखाया है। जो सरकार आस्था के नाम पर घोटाला कर सकती है, वह जनता की क्या भलाई करेगी।

सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खनन प्रेमी कहा, जो देवभूमि में बस गड्ढे कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता के आशीर्वाद से हम देवभूमि को नीचा दिखाने वाले लोगों को हम जेल भेजेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top