Election Talks

महिलाओं के जरिए पलटवार करने की तैयारी में संध्या डालाकोटी, जनसंपर्क ने भी पकड़ी रफ्तार

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने बिंदुखत्ता में कार रोड एवं शास्त्री नगर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई महिलाओं के सम्मान में है। आप सभी के सहयोग से गैस का चूल्हा चुनाव चिन्ह के साथ आपकी बेटी आपकी बहन आपकी सहयोगी लालकुआं विधानसभा के चुनावी रण के मैदान में है। उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि उस सोच के खिलाफ चुनाव मैदान पर उतर रहे हैं जो महिलाओं को कम आंकती है। उस सोच को बदलना है जो केवल कागजों पर सशक्तिकरण की बात करती है ।

ADVERTISEMENTS Ad

जब महिलाओं को मंच नहीं दिया जाएगा तो कैसे राजनीतिक क्षेत्र में करियर बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज ये मेरे साथ हुआ है, कल किसी और के साथ भी हो सकता है। टिकट मिलने के बाद जो खुशी मिली थी उसे कांग्रेस ने वापस लेकर मातृशक्ति का अपमान किया है । मैं लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में लंबे वक्त से काम कर रही हूं और मेरे से कुछ छुपा नहीं है तो ऐसे में मैं अपनी जनता को समझती हूं। मुझे उम्मीद है कि आगामी 14 फरवरी को लाल कुआं की जनता गैस के चूल्हे पर बटन दबाकर मुझे विधानसभा भेजेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top