Election Talks

संध्या डालाकोटी का जनसंवाद, आदर्श विधानसभा बनेगी लालकुआं विधानसभा

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने गौलापार क्षेत्र में जनसंवाद किया। मंगलवार को हुए जनसंवाद में उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास को लेकर राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में कई संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हमारी विधानसभा एक आदर्श विधानसभा बन पाए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम मातृशक्ति का सहयोग लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र से नशे के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग को सेटअप करेंगे।

इससे क्षेत्र में नकारात्मक घटनाएं नहीं होंगी। इसके अलावा उन्होंने बिंदुखता विजयपुर, गजेपुर और देवला मल्ला में जनसंपर्क कर लोगों के बीच अपना विकास मॉडल रखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top