Nainital-Haldwani News

JEE Mains 2024 के नतीजे जारी, हल्द्वानी संकल्प ट्यूटोरियल के छात्रों ने किया कमाल

Haldwani News: Jee Main: जेईई मेन्स के नतीजे जारी हो गए हैं। हल्द्वानी स्थित Sankalp Tutorials के छात्रों ने इस बार भी Jee (Main) में शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के छात्र अभिषेक शर्मा ने (99.50) , तनिष्क अधिकारी ने (99.50), हिमांशु साहू (99.20), वेदांश तिवारी (99.10), भास्कर अधिकारी (99.10) पर्सेंटाइल प्राप्त किया। अभिषेक शर्मा ने व्हाइट हॉल स्कूल से पिछले वर्ष इंटर किया था। उनके पिताजी हरीश शर्मा आसम राइफल्स में कार्यरत हैं। ऑरम स्कूल में 12वीं की छात्रा तनिष्का अधिकारी ने 99.50 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। उनके पिता प्रमोद अधिकारी सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। वेदांत तिवारी ने भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल  स्कूली शिक्षा हासिल की है। हिमांशु साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर से 12th किया है और भास्कर अधिकारी कालाढूंगी के निवासी हैं।


इसके अलावा कार्तिक डांगराकोटी (98.20), गौरांश नयाल (97.55), कनक महेश्वरी (96.46) कार्तिक जोशी (95.29) पलक dobal (95.73) आदि रहे हैं। सभी चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का रहस्य कठिन परिश्रम और अपने लक्ष्य पर केंद्रित होना बताया है। चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया है। संस्थान के निर्देशक परगट सिंह बरार ने सभी चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्हें उम्मीद है कि संस्थान के छात्र जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

To Top