Almora News

पहाड़ की सान्वी नेगी ने DID के स्टेज पर कमाल कर दिया,डांस चैलेंज में टाइगर श्रॉफ को हराया

Video - CelebLife
Ad

अल्मोड़ा: प्रदेश के कुछ बच्चे बड़े स्टेज पर राज्य का नाम लगातार रौशन कर रहे हैं। मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी बेटी सान्वी नेगी प्रतिभा से हर किसी को अपना प्रशंसक बना रही है। जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस शो में बड़े बड़े कलाकारों को अपना मुरीद बनाने के बाद अब सान्वी ने टाइगर श्रॉफ को एक चैलेंज में हरा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सात वर्षीय सान्वी नेगी ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को बैकफ्लिप चैलेंज में हराया है। ‘डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स 5’ की प्रतियोगी सान्वी नेगी ने टाइगर को बैकफ्लिप चुनौती में उसके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए चुनौती दी। सान्वी 33 सेकंड में 52 बैकफ्लिप करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

इस मौके पर टाइगर श्रॉफ ने कहा कि सान्वी को बैकफ्लिप करते देखना रोमांचक था। मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि लगातार बैकफ्लिप करने के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास होने के लिए बहुत अभ्यास करना पड़ता है और वह पहले से ही इसमें माहिर होने के लिए मेहनत कर रही हैं। बता दें कि  सान्वी के पिता मोहन सिंह नेगी काशीपुर कोतवाली में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं तथा हाल में रामनगर के पीरुमदारा में रहते हैं। सान्वी इससे पहले जैकी श्रॉफ, शाहिद कपूर, रेमो डिसूजा, मौनी रॉय को अपना फैन बना चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top