Almora News

अल्मोड़ा की सान्वी नेगी के जबरा फैन बने शाहिद कपूर, DID के स्टेज पर किया प्रणाम

Video Credit - Celeb Life
Ad

अल्मोड़ा: बेटियां हर कदम पर खुद को साबित कर रही है। छोटी सी उम्र में ही बेटियां समाज को आइना दिखा रही हैं और बता रही हैं कि अब समय बदल चुका है। उत्तराखंड की बेटियों ने बीते कुछ समय में देश विदेश में झंडे गाड़े हैं। अल्मोड़ा भिकियासैंण से ताल्लुक रखने वाली सान्वी नेगी डांस इंडियन डांस के स्टेज पर लगातार कमाल कर रही है। अब शाहिद कपूर तक सान्वी नेगी के फैन बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सात वर्षीय सान्वी नेगी ने सबसे पहले देश के चर्चित ज़ी टीवी के शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में सिलेक्ट होने पर सुर्खियां बंटोरी थी। इसके बाद सान्वी की तारीफ जैकी श्रॉफ ने भी की थी। अब बेटी के फैंस की लिस्ट में मशहूर एक्टर शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। डीआईडी के एक एपिसोड में शाहिद ने सान्वी नेगी के साथ ना सिर्फ डांस किया बल्कि उससे प्रभावित होकर उसके आगे हाथ जोड़े और फिर उसे गोद में उठाया।

इसके आलावा सोनाली बेंद्रे, मोनी रॉय भी काफी खुश नजर आईं। गौरतलब है कि सान्वी के पिता मोहन सिंह नेगी काशीपुर कोतवाली में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं तथा हाल में रामनगर के पीरुमदारा में रहते हैं। सान्वी ने माता अंकिता नेगी के साथ दिल्ली में रहकर डांस सीखा है। बेटी बैक क्लिक मारकर इंडिया रिकॉर्ड व विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। डांस इंडिया डांस में सान्वी लगातार उत्तराखंड का परचम लहरा रही हैं। उत्तराखंड के सभी लोग बेटी की इस उपलब्धि से गदगद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top