Almora News

उत्तराखंड की बिटिया सान्वी नेगी का DID में गजब का डांस, जैकी श्रॉफ ने जमकर की तारीफ

Video - Prabhat Jagran
Ad

अल्मोड़ा: देवभूमि के बच्चे किसी भी हुनर में पीछे नहीं हैं। डांस में एक से एक प्रतिभाशाली युवा देशभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं। अब उत्तराखंड की बेटी सान्वी नेगी ने जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस में सबका दिल जीत लिया है। महान अभिनेता जैकी श्रॉफ तक सान्वी के डांस के मुरीद हो गए हैं। सान्वी की हर डांस परफॉर्मेंस हिट हो रही है। सान्वी को ना सिर्फ जजेस बल्कि जनता से भी खूब प्यार मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सान्वी नेगी मूलरूप से भिकियासैंण अल्मोड़ा निवासी मोहन नेगी की बेटी हैं। मोहन नेगी फिलहाल वक्त में काशीपुर कोतवाली में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। वह रामनगर रोड स्थित पीरूमदारा में रहते हैं। उनकी दो बेटिया सान्वी नेगी व मानवी नेगी हैं। हाल ही में सान्वी का चयन भारत के बड़े शो में गिने जाने वाले डांस इंडिया डांस के लिए हुआ था। अब सान्वी लगातार गजब के परफॉर्मेंस देकर आगे बढ़ रही है।

हाल में सान्वी ने एक एपिसोड में छम्मा-छम्मा बाजे रे मेरी पैजनिया पर बेहतरीन डांस किया। जिसे देखकर जजेस और दर्शक सान्वी के मुरीद बन गए। इस एपिसोड में जैकी श्रॉफ भी आए हुए थे। बड़े अभिनेताओं में से एक जैकी श्रॉफ ने सान्वी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे मक्खन डांस कहते हैं। क्या फिनिश किया बेटा तुमने। वहीं, रेमो डिसूजा ने कहा कि सान्वी जैसा कोई आजतक नहीं देखा।

जजेज की कुर्सी पर बैठकर सान्वी का डांस देख रहीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा कि सान्वी लोग हार्स पाॅर से डिफाइन करते हैं लेकिन आपका डांस देखने के बाद अब सान्वी पावर से डिफाइन किया जाएगा। इसके बाद सान्वी ने जैकी श्रॉफ से अपील की कि वे अगली बार अपने साथ टाइगर श्रॉफ को भी लेकर आए हैं। सान्वी ने कहा मैनें उन्हें ही देखकर डांस सीखा है। गौरतलब है कि सान्वी की जीत के लिए हर कोई दुआ कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top